फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : धमतरी में दो नक्सली गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव बहिष्कार से संबंधित सामग्री बरामद

Tue, 02 Apr 2019 12:28 PM IST
आसिम खान भाषा, रायपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में पुलिस ने दो ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करके उनके पास से लोकसभा चुनाव बहिष्कार से संबंधित बैनर, पोस्टर, टिफिन बम और दूसरा सामान बरामद किया गया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने अजीत मोडियाम (24 वर्ष) और रमसु कुंजाम (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब आमझार और खल्लारी गांव के मध्य में था तब उन्हें सड़क में लंबी दूरी तब बिजली का तार बिछा हुआ दिखा। नक्सली बारूदी सुरंग में विस्फोट करने के लिए ज्यादातर बिजली तार का प्रयोग करते हैं। जब पुलिस दल ने वहां छानबीन की तब दो संदिग्ध वहां से भागते दिखे। जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मोडियाम के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। जिसमें पुलिस दल पर हमले और हत्या समेत अन्य मामले हैं। मोडियाम सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर रहा है तथा उसके सिर पर पांच लाख रूपए का ईनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया दूसरा नक्सली कुंजाम सीतानदी एरिया कमेटी का सदस्य रहा है तथा उसके सिर पर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित है। उसके खिलाफ पुलिस दल पर हमले और हत्या का प्रयास समेत पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से तीन टिफिन बम, एक भरमार बंदूक, चुनाव बहिष्कार संबंधी पोस्टर तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सली लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने लिए बम लगाने की कोशिश कर रहे थे जिसका समय रहते पहले ही पता लगा लिया गया। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव को देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें