फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख रुपये का 171 नग वाला हीरा बरामद

Mon, 07 Sep 2020 02:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
diamond - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने हीरा तस्कर से 25 लाख रुपये मूल्य का 171 नग हीरा बरामद किया है। गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर पुलिस ने शनिवार शाम नाकाबंदी कर हीरा तस्कर नूतन पटेल (55) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी से 171 नग हीरा बरामद किया है जिसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हीरा लेकर मोटरसाइकिल से ओडिशा के सीनापाली गांव की ओर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद देवभोग थाना क्षेत्र के दल को तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया।

पटेल ने बताया कि बाद में पुलिस दल ने नाकाबंदी कर नूतन पटेल को पकड़ लिया। नूतन पटेल ओडिशा के नुआपाड़ा जिले का निवासी है। पुलिस ने इससे 171 नग हीरा बरामद किया है। गरियाबंद जिले में पुलिस ने इससे पहले चार हीरा तस्कारों से 181 नग हीरा बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें