फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर : नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जोगी समर्थकों पर लाठीचार्ज

Wed, 16 Nov 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर रायपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया । नोटबंदी के खिलाफ छजकां के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने हिंसक कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। जिन्हें बगल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के खिलाफ छजकां कार्यकर्ता राजधानी में उग्र प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


Raipur: Police baton-charges Chhattisgarh Janata Congress workers protesting against Govt pic.twitter.com/mMR7qW3EUh— ANI (@ANI_news) November 16, 2016


मंगलवार को मरवाही विधायक और अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी, गुंडरदेही विधायक आर के राय और बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने एक साथ काले कपड़े पहनकर बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे।  पुलिस ने बैलगाड़ी को प्रवेशद्वार पर ही रोक लिया। तीनों विधायकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें