फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: आरएसएस के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 07:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर आरएसएस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
 
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरएसएस के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के द्वारा विरोध दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने गरीब बादशाह नामक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। युवक की गिरफ्तारी के बाद भी हिंदूवादी संगठन नहीं माने और सिविल लाइन थाना में जुटने लगे। स्थिति को भांपते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंचे और सब को समझाइश देकर शांत कराया।

विज्ञापन


करतला ब्लॉक के नोनबिर्रा गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर आरएसएस के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। गरीब बादशाह नामक अकाउंट से उसके द्वारा इंस्टाग्रम पर पोस्ट की गई थी। पोस्ट वायरल होते ही आरएसएस और हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। 
 
स्थिति को बिगड़ता देख उरगा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सिविल लाइन थाना लाया गया। युवक की गिरफ्तारी के बाद भी लोग शांत नहीं हुए और थाना पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराने लगे। स्थिति बिगड़े न इस बात को ध्यान में रखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद थाना पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि आरएसएस के लोगों ने थाना पहुंचकर शिकायत की है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें