फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham : 84 किलो गांजे के साथ दो तस्कर  गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में बेचने की थी तैयारी

Mon, 07 Aug 2023 05:51 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में पुलिस ने 84 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा गांजा को एमपी के विभिन्न शहरों में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
आरोपी गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने गांजा परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने  दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 84 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 8.45 लाख रुपये बतायी जा रही है। 

विज्ञापन


चिल्फी थाना प्रभारी टीआई प्रवीण मिंज ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बोड़ला की ओर आ रहे सफेद रंग की कार को रोका गया। कार में बैठे व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज नामदेव (29) निवासी हरद स्टेशन के पास थाना भारममुडा जिला अनूपपुर (एमपी), नितेश कुमार तिवारी (25) निवासी कोलमी, थाना जतहरी, जिला अनूपपुर (एमपी) बताया। इनकी गाड़ी से 84 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड में जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कार में 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। 20 पैकेट गांजा को अलग-अलग तौल कराया गया, जिसका वजन 84.530 किलोग्राम निकला, जिसकी कीमती 8 लाख 45 हजार 300 रुपये है। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल कीमत 20 हजार रुपये व कार जब्त की गई है। आरोपियों द्वारा गांजा को एमपी के विभिन्न शहरों में खपाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें