बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय के अंदर से झोले में रखे लोहे के सामानों की चोरी के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
जानकारी अनुसार, बलौदा जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर परिवेश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर झोले के अंदर रखे एक हैमर मशीन, तीन नाग ड्रिल मशीन, कटार मशीन, हैंड ग्रेडर और लोहे के अन्य समन की चोरी की गई है। बलौदा थाने में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली की 9-10 जून की दरमियानी रात देवर मोहल्ले के रहने वाला वीरेंद्र देवार को कार्यालय के पास घूमते हुए देखा गया था। जिस पर संदेही को पकड़कर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलाकर चोरी करते हैं। चोरी केवल शराब पीने और जुआ खेलने के लिया करने की बात कही गई। आरोपी विरेंद्र देवार, मुकेश देवार के बताई गई जगह से चोरी के समान को बरामद किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक नाबालिग बालक भी चोरी में शामिल था, जिसे किशोर न्यायालय पेश कर बाल सुधार गृह कोरबा भेजा गया है।