फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छत तोड़कर दुकानों में घुस जाते थे चोर, चुरा लेते थे मोबाइल, स्मार्ट वॉच व अन्य सामन; दो गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 05:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में मोबाइल दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं, एक आरोपी फरार है। बताया जा रहा कि वे अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
विज्ञापन
पुलिस थाना परपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोड़ेनार, डिलमिली के अलावा परपा चौक स्थित मोबाइल दुकानों को निशाना बनाकर उनकी छत के रास्ते से दुकानों में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं, एक आरोपी फरार है। बताया जा रहा कि वे अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि केशलूर क्षेत्र के आसपास लगातार मोबाइल दुकान में चोरी होने के मामले सामने आ रहे थे। थाना कोड़ेनार व परपा में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह और थाना प्रभारी कोड़ेनार मोहम्मद तारीक ने टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों की तलाश करते आरोपी अजय हपका और एक नाबालिक को पकड़ा गया। 

पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया। चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत लगभग दो लाख 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया। गिरोह का एक नाबालिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें