भैरमगढ़ ब्लॉक के बेदरे कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. आंनद जी सिंह ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। विभाग की ओर से दो टीम बनाकर रवाना किया गया। बेदरे में नेटवर्क की समस्या है। वहां की अधिक्षिका से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। टीम के आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारण का पता चल पाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों से छात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी। बेदरे कन्या छात्रावास की अधिक्षिका कमला ताडो हैं। हालांकि छात्रा की मौत किस बीमारी से हुई है और इलाज में अधिक्षिका ने किसी तरह की लापरवाही बरती है या नहीं यह जांच का विषय है। लेकिन एक मासूम छात्रा की मौत हो जाना यह दुखद है। पिछले महीने 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच मलेरिया की बीमारी से दो मासूम बच्चियों की मौत हुई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री को बीजापुर आना पड़ा था।