फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: तीन नाबालिग मिलकर करते थे बाइक चोरी, अलग-अलग जगहों से पार किए छह दोपहिया वाहन, पुलिस ने दबोचा

Sat, 28 Sep 2024 06:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में बाइक चोरी का मामला लगातार सामने आ रहा है। ऐसे ही एक बार फिर आमानका थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बाइक चोरी करने वाले तीन नाबालिक बालकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में बाइक चोरी का मामला लगातार सामने आ रहा है। ऐसे ही एक बार फिर आमानका थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बाइक चोरी करने वाले तीन नाबालिक बालकों को गिरफ्तार किया गया है। वे अलग-अलग थाना क्षेत्र से लगभग छह मोटरसाइकिल चोरी किए थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रार्थी मुकेश कुमार सिंह ने आमानाका थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 अगस्त को प्रार्थी का बाइक को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर फरार हो गया है। बाइक चोरी के मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पूरे मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। 

मामले में तीन अपचारी बालको को चोरी हुए मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया, जिनसे पुछताछ करने पर अन्य जगह से भी मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किए। सभी मोटर सायकल को बरामद किया गया। तीनों अपचारी बालको से कुल छह नग चोरी के वाहन जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें