फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: घर में आने-जाने वाले युवक की बदली नीयत, अलमारी में रहने गहने व रुपये किए चोरी

Thu, 13 Jun 2024 04:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में पुलिस ने चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम व आभूषण बरामद किए। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोरी गुड़ीपारा के एक सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घर की आलमारी में रखे सोने के आभूषण के साथ ही नकदी की चोरी हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पीड़ित के घर आने वाले युवक ने ही घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम व आभूषण बरामद किए।

विज्ञापन


परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आठ जून को सुकमनी नाग (40) पत्नी सीताराम नाग निवासी ग्राम बिलोरी गुड़ीपारा ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने तहरीर में बताया कि सात जून की दोपहर सूने मकान का दरवाजे तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए। आलमारी में रखे चार सोने का पत्ती माला 13 ग्राम, एक जोड़ी झुमका लगभग 6 ग्राम 20  हजार नकद रुपये चोरी कर लिए। कुल मिलाकर करीब एक लाख 20 हजार रुपये की चोरी हुई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ करने पर पता चला कि प्रेम मरकाम का घर में आना-जाना रहता था। पुलिस ने प्रेम मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें