फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: एकलव्य विद्यालय में केंद्र सरकार ने की सभी पदों पर भर्तियां, 700 अतिथि शिक्षक हुए बेरोजगार

Thu, 13 Jun 2024 03:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

अतिथि शिक्षकों ने बताया कि पूरे प्रदेश में एकलव्य विद्यालय के 700 अतिथि शिक्षक लगभग 10 वर्षों से अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। अब केंद्र सरकार के माध्यम से उनके पद में नियमित शिक्षकों की भर्ती की गई है। नियमित शिक्षकों की भर्ती होने से वे सभी अचानक बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों ने सांसद महेश कश्यप से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर सांसद महेश कश्यप मंगलवार को कोंडागांव पहुंचे। इस दौरान एकलव्य अतिथि शिक्षकों उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को बताने के साथ ही बेरोजगार होने की बात बताई। साथ ही मामले को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


एकलव्य अतिथि शिक्षकों ने बताया कि एकलव्य विद्यालय में सभी पदों के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियमित पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं। इसके चलते वर्तमान में कार्य कर रहे सभी अतिथि शिक्षक व अन्य कर्मचारी एकाएक बेरोजगार हो गए हैं। अतिथि शिक्षकों ने बताया कि पूरे प्रदेश में एकलव्य विद्यालय के 700 अतिथि शिक्षक लगभग 10 वर्षों से अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। 

अब केंद्र सरकार के माध्यम से उनके पद में नियमित शिक्षकों की भर्ती की गई है। नियमित शिक्षकों की भर्ती होने से वे सभी अचानक बेरोजगार हो गए हैं। 700 अतिथि शिक्षक एवं उन पर आश्रित परिवार के समक्ष अब बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बीच अन्य शासकीय नौकरी में आवेदन करने के लिए उनकी आयु सीमा भी समाप्त हो गई है। अतिथि शिक्षकों ने शासन से सहानुभूति रखते हुए उनके लिए रोजगार देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें