फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In korba: रोज-रोज बहू से करता था झगड़ा, बेटे ने कर दी पिता की हत्या; कमरे में शव देख तड़प उठी मां

Thu, 28 Mar 2024 06:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का पिता अक्सर अपनी बहू से झगड़ा करता था, जिसके कारण वह अपने मायके चली गई थी। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदी बाजार थाना क्षेत्र में ससुर और बहू के झगड़े से परेशान होकर बेटे ने अपने पिता की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी कि घर पर उसके पिता की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करते हुए मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के गुमिया गांव निवासी नर्मदा कुमार बियार (25) ने होली की रात को परिजनों व पुलिस को सूचना दी उसके पिता गिरधारी लाल बियार की (41) की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो बेटे ने जुर्म कबूल किया। पूछताछ में आरोपी नर्मदा कुमार बियार ने बताया कि होली के एक दिन पहले उसकी पत्नी अनिता बियार का खाना देने को लेकर उसके पिता से विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई और दोनों को चोंटे आईं थीं। इस घटना के बाद अनीता अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके हरदी बाजार चली गई।

होली के अगले दिन आरोपी और उसके पिता दोनों शराब के नशे में थे। देर शाम होने पर मौका देख उसने अपने पिता का गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश को उसके पिता के कमरे में पलट कर रख दिया और कमरे को बंद कर दिया। जब उसकी बूढ़ी मां कहीं से घूमकर घर वापस लौटी, तब रात हो गई थी। पिता को आरोपी ने खाना देने को कहा। इसके बाद उसकी मां अंदर गई तब देखा कि उसकी लाश पड़ी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर आरोपी बेटा भी कमरे में गया। वहीं, अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसके पिता और पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अक्सर विवाद हुआ करता था। खाना देने को लेकर ससुर और बहू में मारपीट हुई। इस गुस्से के कारण उसने अपने पिता की हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर मौत घाट उतारा था। पुलिस को गुमराह करने साजिश रची गई थी। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें