फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार महीने बाद मौत : तंग आकर नवविवाहिता ने दी थी जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 02:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में पुलिस ने आत्महत्या के मामले में सास, ससुर व पति को गिरफ्तार किया है। नवविवाहिता इन लोगों के प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवकर चौकी पुलिस ने आत्महत्या के मामले में सास, ससुर व पति को गिरफ्तार किया है। नवविवाहिता इन लोगों के प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। चौकी प्रभारी एसआई तुलसीराम कोसिमा ने बताया कि युवती की शादी 4 माह पहले हुई थी। लड़की की मायका जिला बालोद गुंडरदेही थाना क्षेत्र में है। 

विज्ञापन


एसआई तुलसीराम कोसिमा ने बताया कि शादी के बाद से नवविवाहिता को उसका पति, सास और ससुर लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर 16 जुलाई 2023 को अपने ससुराल ग्राम खिसोरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद आरोपी पति जनार्दन (22) साहू, ससुर रामसाय साहू (53),  सास त्रिवेणी साहू (50) निवासी ग्राम खिसोरा, थाना साजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें