फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नाबालिग लड़की ने की लव मैरिज, शादी के तीन महीने बाद प्रेग्नेंट हुई किशोरी; इलाज के दौरान मौत

Fri, 13 Sep 2024 08:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक किशोरी और उसके पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग किशोरी से चंदन कुर्रे (22) ने प्रेम विवाह किया था। शादी के तीन माह बाद किशोरी गर्भवती हो गई। सात-आठ महीने की प्रेग्नेट होने पर उसके हाथ-पैर में सूजन आ गई। उसकी तबीयत सही नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो जुलाई को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पांच दिनों तक इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। इलाज के दौरान छह जुलाई को किशोरी और उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई। 

पुलिस ने मामले की जांच की और पति चंदन कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि चंदन कुर्रे ने समय से पहले ही किशोरी से शादी कर ली थी। वह गर्भवती हो गई और इस वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें