पुलिस ने दो नाबालिग सहित आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सड़क किनारे लगे डेली नेटर पर हाथ साफ किया। धीराजी नारंग सा. नयापारा थाना भाटापारा ग्रामीण ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह सुपरवाइजर का काम करते हैं। जब वह ग्राम बगबुडा बस्ती के आगे रोड किनारे नहर के पास लगे डेली नेटर को चेक करने गए तो वे वहां नहीं थे। करीब 51 नग डेली नेटर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।
रिपोर्ट के आधार पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को चोरी के मामलों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवं उपुअ मुख्यालय अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक उमेश वर्मा के नेतृत्व में विवेचना पता तलाश किया गया।
पकड़े आरोपियों से पूछताछ पर रात को लक्की बांधे, लल्लू चेलक, दो नाबालिग बालकों के सांथमिलकर 21 डेली नेटर को चोरी कर सुकालू बांधे के छोटा हाथी से ले जाकर सनेही लाल बांधे के पास 3440 रुपये में बेचना तथा उसी रात को फिर से वहां से लल्लू उर्फ कार्तिक, तुलु खुटे एक नाबालिग मिलकर चोरी कर भुवनेश्वर गेंडरे कबाड़ी वाले के पास उसके छोटा हाथी वाहन से ले जाकर 1400 रुपये में बिक्री करना पता चला। मामले में मेमोरंडम आरोपी गण से कूल नगदी 2600 रुपये एवं कबाड़ दुकानदार द्वारा घटना में प्रयुक्त दो वाहन को बरामद कर जब्त किया गया है। वहीं, न्यायिक रिमांड पर पेश कर आरोपियों को जेल में निरुद्ध किया गया है तथा नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।