फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker News: अस्पताल में भर्ती महिला से युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 07:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर थाना पुलिस ने एक मनचले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
आरोपी इरेंद्र कुंजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक मनचले ने अस्पताल में भर्ती महिला के साथ के छेड़खानी की है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि एक पीड़िता ने थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके हाथ में चोट लगी थी। इलाज के लिए वह अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती थी। 18 जुलाई की रात को अस्पताल के उसी वार्ड में किसी अन्य मरीज से मिलने इरेंद्र कुंजाम नाम का एक शख्स आया था।

आरोप है कि इसी दौरान इरेंद्र कुंजाम इलाज करा रही महिला के बिस्तर पर बैठ गया और उसे गलत ढंग से छूते हुए छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने लोक-लाज और डर के कारण घटना के समय यह बात किसी को नहीं बताई। पति के आने के बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति को बतायी। पुलिस मुताबिक, महिला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, उसी के आधार पर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें