फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

Thu, 30 May 2024 08:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चौकी बाजार चारभाठा में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस चौकी बाजार चारभाठा प्रभारी उपनिरीक्षक तारन दास डहरिया ने बताया कि नाबालिग के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया था कि 27 मई शाम 6 बजे से उनकी लड़की नहीं है। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। मामले में पुलिस ने 28 मई को धारा 363 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम सेमरिया निवासी धर्मेंद्र कौशिक के साथ लड़की को देखा गया है। दोनों रायपुर से दीगर राज्य की ओर जाने वाले हैं।
 
इसके बाद पुलिस की टीम रायपुर के चौक चौराहों व बस स्टैंड में तलाश कर रही थी. तभी आरोपी धर्मेंद्र कौशिक रायपुर के यातायात थाना पुराना बस स्टैंड पंडरी में पकड़ा गया। उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र कौशिक ने शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 (3),376 (2) (एन) व 6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार को रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें