फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 12:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी समीर कुमार (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सारागांव थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता ने एफआईआर दर्ज कराई की। तहरीर में बताया कि आठ जनवरी की रात करीब नौ बजे से उनकी बेटी घर पर नहीं है। आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन


सारागांव थाने में मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जा रहा था। इसी दौरान सक्ति जिले जैजैपुर क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की को आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया। आरोपी समीर कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें