फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कबीरधाम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 10:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र  में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग बेटी कपड़े सिलाई कराने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं आई। पुलिस ने धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों, नेटवर्क ट्रेसिंग और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पुणे (महाराष्ट्र )में दबिश दी। आरोपी संदीप धुर्वे पिता संतुराम छेदावी, निवासी बचेडी, थाना सहसपुर लोहारा के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। थाना लाकर नाबालिग बालिका से महिला अधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहलाया-फुसलाया व जबरदस्ती संबंध बनाए। 

तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप धुर्वे के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड) बीएनस,  4(1), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अतिरिक्त धारा जोड़ते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को रविवार को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें