फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दोस्त की बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से दुष्कर्म, फोन पर होती थी बातचीत; ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

Sun, 28 Jan 2024 11:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में युवती को दोस्त की बथर्ड पार्टी में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल आरोपी विशाल मंडल को छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया। 

विज्ञापन


27 जनवरी को पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खरसिया क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2017 में स्थानीय कॉलेज में पढ़ने के दौरान एक दोस्त के माध्यम से विशाल मंडल से जान परिचय हुई थी। दोनों में सामान्य बातचीत होती थी। वर्ष 2018 में अपने गांव चली गई। बीच-बीच में विशाल से बातचीत होती थी। जनवरी 2023 में अपनी मां के साथ वापस रायगढ़ आकर किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान विशाल मंडल से मुलाकात हुई। 

1 फरवरी 2023 को विशाल मंडल ने एक दोस्त के बर्थडे में बहाने से बुलाया और उसी रात उस मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी को नहीं बताने के लिए माफी मांगने लगा। लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया। इसके बाद 1 अगस्त को विशाल मंडल ने फिर किराए के मकान में आकर दुष्कर्म किया और शादी करने की बात कहकर बदनाम करने की धमकी देने लगा, जिससे परेशान होकर घर में सलाह मशवरा कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


आरोपी युवक स्थानीय और नामजद होने से तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी विशाल मंडल पिता स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल (23) निवासी मिश्रा गली टीवी टावर छोटे अतरमुडा रायगढ़ को हिरासत में लिया। आरोपी को दुष्कर्म की अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें