फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Cabinet Oath ceremony 2024: सांसद तोखन साहू ने ली मंत्री पद की शपथ, रायपुर-बिलासपुर में मना जश्न

Sun, 09 Jun 2024 09:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

PM Modi Cabinet Oath ceremony 2024: पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट को लेकर छत्तीसगढ़वासियों को जिसका इंतजार था, वो आज रविवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन
सांसद तोखन साहू ने ली मंत्री पद की शपथ, रायपुर में मना जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Cabinet Oath ceremony 2024: पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट को लेकर छत्तीसगढ़वासियों को जिसका इंतजार था, वो आज रविवार को पूरा हो गया। बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर रायपुर और बिलासपुर में जमकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन









रायपुर और बिलासपुर में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। रायपुर के जयस्तंभ चौक पर पटाखे फोड़े। मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। वहीं बिलासपुर के बीजेपी कार्यकर्ता काफी खुश हैं। वो न्यायधानी के चौक-चौराहों पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटे और हर्ष जताया। 
विज्ञापन





तोखन साहू छत्तीसगढ़ के बाहुल्य समाज साहू समाज से आते हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के बाद साहू समाज की बड़ी आबादी है। इसी जाति समीकरण को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी है। वो पहली बार बिलासपुर से सांसद बने और पहली बार में ही उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। 

जानें कौन हैं तोखन साहू
बीजेपी ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडोरी जिला मुंगेली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम लीलावती साहू है। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की है।

विज्ञापन


राजनीतिक सफर
पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे।





साहू ने बीजेपी को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई 
छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार बीजेपी के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। साहू ने बीजेपी को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से बीजेपी के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी।



अमर उजाला से खास बातचीत में बीेजेपी नेताओं ने कहा कि मोदी कैबिनेट में सभी को समान रूप से जगह दी गई है। हर राज्य को प्रतिनिधित्व मिला है। मंत्रिमंडल में संतुलन रखा गया है। छत्तीसगढ़ से तोखन साहू को शामिल करने पर भारी खुशी की लहर है। इससे पहले मोदी सरकार में सीएम विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। अब किसान नेता तोखन साहू को भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इससे प्रदेश में बीजेपी नेताओं में हर्ष की लहर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें