फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में PM रोजगार मेला: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने 212 नवनियुक्त कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

Thu, 13 Apr 2023 03:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रोजगार का मतलब सिर्फ जीवन यापन करना नहीं होता, रोजगार का मतलब है कि एक गंतव्य की ओर बढ़ते रहना। देश की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। रोजगार के सृजन बढ़ चुका है। मोटिवेशन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र प्रदान करते केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार का मतलब सिर्फ जीवन यापन करना नहीं होता, रोजगार का मतलब है कि एक गंतव्य की ओर बढ़ते रहना। देश की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। रोजगार के सृजन बढ़ चुका है। मोटिवेशन बहुत जरूरी है। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कहीं। रायपुर रेल मंडल के सामुदायिक भवन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित पीएम रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए 212 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार निरंतर फैसले ले रही है। वीडियो कॉन्फेंसिंग से पीएम मोदी ने कहा कि आज का नया भारत नई रणनीति के साथ चल रहा है। इससे देश में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। साल 2014 के बाद से भारत में प्रोएक्टिव अप्रोच अपनाई है, जिसने रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पहले इसकी परिकल्पना भी नहीं की गई थी। साल 2014 के बाद नई संभावनाएं देखने को मिली है। 
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फेंसिंग से पीएम मोदी भी जुड़े
वीडियो कॉन्फेंसिंग से पीएम मोदी ने कहा कि भारत 15 हजार करोड़ के डिफेंस इक्विपमेंट का विदेशों में निर्यात कर रहा है। इससे रोजगार के अवसर तैयार हो रहे है। जब देश ने वर्ष 2014 में हमें सेवा का मौका दिया था, तब भारत में ज्यादातर बिकने वाले मोबाइल फोन विदेशों से आयात किए जाते थे। अब हम घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ ही मोबाइल फोन का निर्यात भी कर रहे हैं। इससे भी रोजगार के नए अवसर बने हैं। आज आधुनिक सेटेलाइट से लेकर बायो ट्रेन तैयार हो रही है। 30 हजार से ज्यादा एलएचबी कोच बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


रायपुर में 212 और बिलासपुर में 254 लोगों को मिला नियुक्ति पत्र
यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। देशभर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत  रेलवे, पोस्टल, फाइनेंस, हायर एजुकेशन केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए शामिल किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कुल 2107 नवनियुक्तकर्मियों में से बिलासपुर में 254 और रायपुर में 212 नवनियुक्तकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। रापपुर में सुनील सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित रहेंगे रहे। 
   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें