फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: पांच घंटे में दो लाख के गहने समेट ले गए चोर, शिक्षिका के मकान का ताला तोड़कर दिन दहाड़े चोरी

Thu, 13 Apr 2023 03:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

शिक्षिका जब घर पहुंची तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और चोर घर के अंदर ही था। जब मोहल्ले वालों की सूचना देने गई तब तक चोर पीछे के दरवाजे से भाग निकला। मोहल्ले वालों के साथ अब घर के अंदर गई और बेडरूम में जाकर देखा तो अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में चोर महज पांच घंटे के अंदर दिन दहाड़े एक शिक्षिका मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने समेट ले गए। शिक्षिका उस समय पढ़ाने के लिए स्कूल गई थीं। जब लौंटी तो गेट का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब दो लाख के गहने ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वार्ड-18 निवासी प्रियंका साहू शासकीय प्राथमिक शाला अवरीद स्कूल में शिक्षिका हैं। वह रोज की तरह बुधवार सुबह 7.30 बजे घर के मेन गेट पर ताला बंद कर स्कूल पढ़ाने गई थीं। जब दोपहर 12.30 बजे करीब घर पहुंची तो दरवाजे में लगी कुंडी टूटी हुई थी। जब घर पहुंची तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और चोर घर के अंदर ही था। 

जब मोहल्ले वालों की सूचना देने गई तब तक चोर पीछे के दरवाजे से भाग निकला। मोहल्ले वालों के साथ अब घर के अंदर गई और बेडरूम में जाकर देखा तो अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। उसमें रखे करीब दो लाख के सोने-चांदी के जेवर और एक हजार रुपये की चोरी हुई है। प्रियंका साहू ने बताया की वह घर में अकेली रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें