बीेजेपी नेता देवादास चतुर्वेदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवागढ में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के लिए नवागढ़ संबलपुर मार्ग में जमीन आवंटित करने की मांग की है। इसके लिए भाजपा नेता ने शनिवार को समर्थकों के साथ मिलकर एसडीएम उमाशंकर बांधे को ज्ञापन भी सौंपा।
बीजेपी ने ट्वीट तक कसा तंज
दूसरी ओर छत्तीसगढ बीजेपी ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ तो दानवीरों की भूमि है और जब राहुल गांधी असहाय होकर कहते हैं कि मेरे पास खुद का घर नहीं है, तो छत्तीसगढ़ की संवेदनशील जनता उन्हें जमीन दान करने आगे आई है।
कांग्रेस का पलटवार
मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। ये इसी तरह का फर्जीवाड़ा कर राजनीति में करना चाह रहे हैं। इन्हें जनता के बीच जाना चाहिए, रसोई गैस की आसमान छूती कीमत,देश में बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता करनी चाहिए। लेकिन ये क्षमता भाजपा नेताओं में नहीं है। वे अर्नगल बात कर रहे हैं।