फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर MP भगा ले गया आरोपी,  6 साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 07:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस की कड़ी कार्रवाई करने के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद भी अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की कड़ी कार्रवाई करने के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद भी अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह का एक मामला सामने आया  है। जिसमें आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म किया। मामला रायपुर के उरला थाने क्षेत्र का है। पीडिता के परिजनों वर्ष 2017 में रिपोर्ट दर्ज कराया थी। 
विज्ञापन




बताया जाता है कि  6 फरवरी 2017 को नाबालिग लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई थी जो वापस नहीं आई। परिजनों ने अपहरण की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 251/2017 धारा 363 भादवि का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।  
विज्ञापन

    
6 वर्ष बाद मिली नाबालिग लड़की
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित परिवार के अन्य लोगों से जानकारी ली। लड़की की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इस दौरान पुलिस टीम को लड़की की उपस्थिति के संबंध में सुराग मिला। इसके बाद लड़की को बरामद किया गया। 
विज्ञापन


6 सालों तक करता रहा दुष्कर्म
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी विष्णु प्रसाद डागर उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया था। बीते 6 वर्षों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। जिस पर आरोपी लिमाधीहान थाना लिमाधीहान जिला राजगढ़ मप्र निवासी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धारा 366, 376 भादवि और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें