फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: देवी मंदिर में तोड़फोड़ से नाराज लोगों ने पुजारी के मुंह में पोती कालिख, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 07 Apr 2023 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

 पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लिए जाने के बाद अब यहां शांति है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
पुजारी को पैदल थाने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला अंतर्गत नगर पंचायत साजा में शुक्रवार को गहमा-गहमी का माहौल बन गया। दरअसल, साजा के एक देवी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। इससे नाराज लोगों ने मंदिर के पुजारी के मुंह में कालिख पोत दी। मौके पर तनाव की स्थिति बन रहीं थी। 

विज्ञापन

ऐसे में पुलिस बल यहां पर पहुंचा हुआ था। साजा थाना से मिली जानकारी के अनुसार इस मंदिर में एक विक्षिप्त व्यक्ति और मंदिर का पुजारी था। विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। यह घटना सुबह की है। वहीं मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो विरोध किया।

 

वर्तमान में विक्षिप्त व्यक्ति को उसके गांव भेज दिया गया है। वहीं पुजारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रहीं है। दूसरी ओर दोपहर करीब 12 बजे मंदिर से पुजारी को पुलिस गिरफ्तार कर पैदल थाना लाई। पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लिए जाने के बाद अब यहां शांति है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें