कोंडागांव के प्राथमिक शाला आड़काछेपड़ा में पांचवीं कक्षा के बच्चों को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। उच्च प्राथमिक शाला के चपरासी पवन तलवार ने बच्चों को डंडे से मारा है।
कोंडागांव के प्राथमिक शाला आड़काछेपड़ा में पांचवीं कक्षा के बच्चों को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। प्राथमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कोर्राम ने बताया कि उच्च प्राथमिक शाला के चपरासी पवन तलवार ने बच्चों को डंडे से मारा है। मामले की जानकारी मिलते ही सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी स्कूल पहुंचे और बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और चपरासी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष रितेश कोर्राम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह की हिंसा किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिभावकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।