फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, चपरासी ने लगाया 75 लोगों को चूना

Wed, 02 Feb 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

आरोपी शातिर चपरासी का नाम श्याम वैष्णव दास है। उसने सभी को आदिवासी विकास विभाग में काम दिलाने की बात कही थी। उसने लोगों से 70 हजार से ज्यादा रुपये तक ले लिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी के रोज नए मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है यहां एक चपरासी ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लोगों से ठगी कर डाली। इस ठगी में चपरासी के साथ एक स्कूल का क्लर्क भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


75 लोगों की सरकरी नौकरी लगवाने का ठेका लिया था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चपरासी ने क्लर्क के साथ मिलकर 75 लोगों की सरकारी नौकरी लगवाने का ठेका लिया था। दोनों ने सभी से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक ले लिए। जब लोगों के पैसे देने के बाद काफी दिनों तक कोई नौकरी की खबर नहीं आई तो उनको शक हुआ। नौकरी के लिए लोग उनके चक्कर लगाने लगे। इसके बाद भी कुछ संतुष्ट कर देने वाला जवाब नहीं मिला।

70 हजार से ज्यादा रुपये तक वसूले
जब लोगों को चपरासी द्वारा ठगने का एहसास हुआ तो सभी पुलिस थाने पहुंचे वहां उन्होंने अपनी सारी कहानी बताई। पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि आरोपी शातिर चपरासी का नाम श्याम वैष्णव दास है। उसने सभी को आदिवासी विकास विभाग में काम दिलाने की बात कही थी। उसने लोगों से 70 हजार से ज्यादा रुपये तक ले लिए लेकिन नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन


आरोपी चपरासी सस्पेंड
आरोपी को पैसे देने वालों ने विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत की है और पैसे के लेनदेन के प्रमाण भी दिए हैं। इसके बाद विभाग की ओर से आरोपी चपरासी के खिलाफ मरवाही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद विभाग ने आरोपी चपरासी को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें