फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बेमेतरा में बारिश से धान खरीदी बंद, कलेक्टर ने धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने दिए निर्देश

Thu, 18 Jan 2024 06:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में बुधवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी के चलते गुरुवार को धान खरीदी बंद रही। हालांकि मौसम खुलने के बाद फिर से खरीदी शुरू की जाएगी। 
 
विज्ञापन
धान खरीदी बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कृषि प्रधान जिला बेमेतरा में गुरुवार को धान खरीदी बंद हो गई। यह खरीदी बारिश के कारण बंद की गई। हालांकि, शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद फिर से खरीदी शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के सभी एसडीएम, धान खरीदी केंद्र के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व जिला खाद्य अधिकारी को बारिश होने की संभावना को देखते हुए सभी धान खरीदी केंद्र में रखे धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए तिरपाल, केप कव्हर के पुख्ता इंतजाम किए जाए। 

खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाएं। सभी अधिकारी धान खरीदी केंद्रों पर निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर शर्मा ने धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। केंद्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए। निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केंद्रों की सूची तैयार करें, जिससे उन धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें