फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: सीएम साय ने कहा- हर-हर महादेव, विजय और अरुण बोले- ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है

Wed, 07 May 2025 11:16 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Operation Sindoor 2025: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने बदला लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Operation Sindoor 2025: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने बदला लेना शुरू कर दिया है। भारत ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला कर तबाह कर दिया। आधी रात डेढ़ बजे घातक ड्रोन और मिसाइलों से हुए इस हमलों के जरिए नौ जगहों पर आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया गया। इस मामले में छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'हर-हर महादेव, बंदे मातरम।
विज्ञापन

 


वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी ट्वीट कर सेना के शौर्य की तारीफ की। आतंकियों ने कहा था मोदी को बता देना, कल रात पीएम मोदी ने बता दिया, आतंकियों की जमीन को मिट्टी में मिला दिया…। दूसरे ट्वीट में लिखा कि "ये नया भारत है घर में घुस कर मारता है"। "सबका का बदला लिया जाएगा"। ऑपरेशन सिंदूर ---- 
"चुन चुन कर बदला लिया जाएगा"

 

अरुण साव ने लिखा कि जब नाश मनुज पर छाता है। पहले विवेक मर जाता है। पाक पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर भारत की बेटियों के 26 "सिंदूर" उजाड़े थे, आज मां भारती के लालों ने #OpertaionSindoor लॉन्च करके नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर मारता है। जय हिंद की सेना। वंदे मातरम्। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें