फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस डूबती नाव': चरणदास के बयान पर ओपी चौधरी का पलटवार, बोले- किसी व्यक्ति का नहीं, सोच का नाम है मोदी

Wed, 03 Apr 2024 02:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, नरेंद्र मोदी एक सोच का नाम है जो भारत को विकसित राष्ट्र बना रहा है। 
विज्ञापन
ओपी चौधरी, मंत्री छत्तीसगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, नरेंद्र मोदी एक सोच का नाम है जो भारत को विकसित राष्ट्र बना रहा है। 

विज्ञापन

 

वित्त मंत्री ने कहा मैं भी हूं मोदी मुझे मारो लाठी, हमारा हर कार्यकर्ता यह कह रहा है कि मैं भी हूं मोदी मुझे भी मारो लाठी। कांग्रेस की सोच रही है भय आतंक और तानाशाही सरकार चलाने की। पहले छत्तीसगढ़ की जनता ने सबक सिखाया अब देश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। 

 

दरअसल कल राजनांदगांव की सभा में चरण दास महंत ने कहा था कि उन्हें ऐसा नेता चाहिए जो मोदी का सर फोड़ सके। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बुधवार को एम सीबी जिला मुख्यालय पहुँचे इस अवसर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं देशभर में नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है इसमें कांग्रेस पूरी तरह से बह जाएगी। कांग्रेस एक डूबती नाव है, जिसमें छेद हो चुका है। नाव में पानी लगातार भर रहा है। इसलिए लोग मजबूरी में कांग्रेस छोड़कर भागने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें