फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टा महादेव एप केस: चारों आरोपियों की बढ़ी 7 दिन की रिमांड, 5 सितंबर को अगली सुनवाई

Tue, 29 Aug 2023 09:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

ऑनलाइन सट्टा महादेव एप केस में गिरफ्तार आरोपियों को राहत मिली है। चारों आरोपियों की 7 दिन की रिमांड बढ़ा दी गई है। अब आरोपियों की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन सट्टा महादेव एप केस में गिरफ्तार आरोपियों को राहत मिली है। चारों आरोपियों की 7 दिन की रिमांड बढ़ा दी गई है। अब आरोपियों की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी। दूसरी ओर बचाव पक्ष के वकील ने ईडी पर मारपीट और दबाव बनाकर कुछ आईएएस, आईपीएस और सीएम के करीबियों के नाम लेने का आरोप लगाया है। सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टा एप केस में गिरफ्तार आरोपी चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, कारोबारी अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी की रिमांड खत्म होने पर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने सात दिनों की रिमांड बढ़ा दी है। इससे पूर्व  23 अगस्त को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने ईडी को 6 दिनों की रिमांड सौंपी थी। इसके बाद फिर से 7 दिनों की रिमांड बढ़ा दी गई है।

बचाव पक्ष के वकील ने आरोप लगाया कि मारपीट और धमकियों के जरिए अभियुक्तों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जिससे वो  सौम्या चौरसिया, विजय भाटिया, सूरज कश्यप, मनीष वर्मा, आशीष वर्मा, अनिल टुटेजा, दिलीप वर्मा, लक्ष्मीनारायण बंसल, आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, अभिषेक माहेश्वरी, प्रशांत अग्रवाल, संजय ध्रुव, प्रशांत ठाकुर, अभिषेक पल्लव सरीखे लोगों का नाम ले सकें। वहीं सीएम हाउस से अन्य अधिकारी और कर्मचारियों का नाम भी लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें