फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अब घर का सपना होगा पूरा; एक क्लिक में पास होगा नक्शा, भवन निर्माण के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू

Fri, 28 Apr 2023 07:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अब घर बैठे नगर निगमों में भवन निर्माण का नक्शा पास कर सकते हैं। भवन निर्माण के लिए बने गए नक्शा को ऑनलाइन पास करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 नगर निगमों में ऑनलाइन सिस्टम पहले से चालू हो गया है।
विज्ञापन
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब घर बैठे नगर निगमों में भवन निर्माण का नक्शा पास कर सकते हैं। भवन निर्माण के लिए बने गए नक्शा को ऑनलाइन पास करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 नगर निगमों में ऑनलाइन सिस्टम पहले से चालू हो गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने अपने निवास कार्यालय से आज तीन नगर निगमों भिलाई चरौदा, धमतरी और बिरगांव में ऑनलाइन भवन नक्शा पास सिस्टम का शुभारंभ किया है। इन नगर निगमों में सुविधा के बाद प्रदेश के सभी नगर निगमों में भवन निर्माण का नक्शा पास की प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य के सभी शहरों में यह प्रक्रिया चालू हो गया है। राज्य के तीन शहरों को आधुनिक बनाने का एक बड़ा कदम है। इस प्रक्रिया से सभी को सुविधा मिलेगी। इस सॉफ्टवेयर में कई विशेषताएं है। भवन निर्माण के  संबंध में कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। दस्तावेजों का परीक्षण भी ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन पैसा भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिकों घर पर ही सुविधा का लाभ उठा सकते है। इस सॉफ्टवेयर में समय-सीमा तय की गई है

शहर के नागरिकों को अब केवल एक क्लिक और एक रुपए में 5000 वर्ग फुट तक के घर बनाने की अनुमति मिलेगी। सीएम खुद डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रोजेक्ट की समीक्षा नियमित रूप से करते हैं। इस प्रक्रिया से शहर को  एक सरल और आसान सिस्टम में बदलने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित इस सॉफ्टवेयर का विकास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स की ओर से नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें