फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पेड़ से भिड़ी कार, एक की मौत, छह घायल

Tue, 29 Nov 2022 07:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

एक बाइक सवार दो युवकों और कार चालक को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी बाइक सवार अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी चिराग सिन्हा, विक्की पांडे और पंकज के रूप में हुई है। सभी का उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। 
 
विज्ञापन
बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पेड़ से भिड़ी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। हादसा तेज रफ्तार कार के बाइक सवारों को टक्कर मारने के चलते हुआ है। दो बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, गुदरी चौक निवासी प्रकाश सिंह उर्फ एनडी सिंह (40) मंगलवार सुबह ड्राइवर को लेकर कार से किसी काम से निकले थे। वह दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहे थे। अभी वे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर पहुंचे थे कि कल्याणपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद आगे जा रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में प्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक बाइक सवार का पैर भी बुरी तरह से टूटा गया है। इस दौरान वहां से निकल रहे लोगों ने देखा तो डायल-112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और संजीवनी 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दो घायलों को पुलिस अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंची। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें