फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News : फिरंता बाजार में मिला बुजुर्ग का शव, कार्टून बेचकर करता था गुजर-बसर

Fri, 21 Jul 2023 01:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले की फिरंता बाजार में एक बुजर्ग का शव मिला है। बुजर्ग व्यक्ति कार्टून और पन्नी बेचकर अपनी जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुम्हारपारा चौक के पास स्थित फिरंता बाजार में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगरनार थाना क्षेत्र के जुनावानी गांव में रहने वाले जतूराम कश्यपन (56) पिछले दो-तीन साल से जगदलपुर में रहकर पॉलिथीन से लेकर कार्टून आदि को जमा करते हुए उसे बेचने का काम करता था। इस बेचने से जो पैसा आता था, उससे वह अपना जीवन निर्वहन कर रहा था। इसके अलावा तीन से चार महीने के अंदर एक बार अपने घर भी आते-जाते रहता था। परिजन उसे जगदलपुर जाने से भी मना करते थे, लेकिन जदूराम जगदलपुर आ जाता था। गुरुवार की रात को भी जब वह फिरंता बाजार में सो रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। परिजनों को मामले की जानकारी लगते ही जगदलपुर पहुंचे। मेकाज में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाज उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें