फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट के बदले सरपंच से अधिकारी ने मांगी घूस

Thu, 15 Jan 2015 11:44 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सरपंच से एक अधिकारी द्वारा घूस मांगने का मामला सामने आया है। अधिकारी ने एक रिपोर्ट देने के एवज में सरपंच से रिश्वत की मांग की। सरपंच की शिकायत पर एंटी करप्शन व्यूरों की टीम ने अधिकारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कार्रवाई को अंजाम देने वाले एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी को 10 हजार रूपए की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। छत्तीसगढ़ रायपुर की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के अधिकारियों ने बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ में कारर्वाई के दौरान यहां ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अवर अभियंता उत्तम कुमार चौधरी को सरपंच से 10 हजार रूपए कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बलौदाबाजार जिले के बोड़ाडीह गांव के सरपंच कमल कांत पटेल ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। सरपंच कमल कांत पटेल की शिकायत के मुताबिक  उसने अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत चंद्रनगर गांव में आंगन बाड़ी का निर्माण करवाया था। जिसकी लागत लगभग तीन लाख रूपए थी, जिसमें से एक लाख बीस हजार रूपए का भुगतान उसे किया जा चुका था।

Trending Videos
विज्ञापन

रंगे हाथ्‍ा अधिकारी गिरफ्तार

आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शेष कार्य का मूल्यांकन कर, मूल्यांकन रिपोर्ट देने के लिए उप- अभियंता उत्तम कुमार चौधरी ने गांव के सरपंच कमल कांत पटेल से कथित तौर पर 10 हजार रूपए रिश्वत की डिमांड की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर टीम के अधिकारियों ने मामले की जांच की। अवर अभियंता उत्तम कुमार चौधरी ने बुधवार को सरपंच को दस हजार लेकर लेकर अपने घर पर बुलाया था।

टीम के अधिकारियों ने सरपंच कमल कांत पटेल को पैसे ले जाने के लिए कहा, जैसे ही पटेल ने चौधरी को पैसे दिए एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के अधिकारियों ने चौधरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें