फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, मुनाफे का लालच देकर ओडिशा के कारोबारी को फंसाया

Wed, 07 Jan 2026 04:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने ओडिशा के एक बड़े कारोबारी से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने ओडिशा के एक बड़े कारोबारी से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगी का यह पूरा खेल सोशल मीडिया मैसेंजर प्लेटफॉर्म के जरिए रचा गया, जहां निवेश से जुड़े आकर्षक दावों ने कारोबारी को जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ओडिशा निवासी नेमीचंद जैन के मोबाइल पर कुछ माह पहले एक लिंक आया था। लिंक खोलते ही वह एक ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ गए, जहां शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े मैसेज लगातार आने लगे। ग्रुप में कुछ सदस्य खुद को सफल निवेशक बताते हुए भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और दावे साझा कर रहे थे।

ठगों ने भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में नेमीचंद से केवल 1 लाख रुपये का निवेश कराया। कुछ ही दिनों में उन्हें 13 लाख रुपये लौटाए गए, जिससे कारोबारी का भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद ठगों ने बड़ा ऑफर देते हुए कहा कि यदि 2 करोड़ रुपये निवेश किए जाएं तो महज पांच दिन में 40 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन


लालच में आकर कारोबारी ने 2 करोड़ रुपये निवेश करने की हामी भर दी। इसके लिए उन्हें रायपुर बुलाया गया, जहां फाफाडीह इलाके के पास कैश में रकम ली गई। पैसे सौंपने के बाद कारोबारी वापस लौट गया, लेकिन तय समय बीतने के बावजूद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस आई। जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन बंद आने लगे। ठगी का अहसास होने पर नेमीचंद जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में अर्चना अग्रवाल, हर्ष, विकास साहू, सुनीता नंदा, अजय त्रिपाठी और अजित पात्रा जैसे नाम सामने आए हैं, जो अलग-अलग स्तर पर कारोबारी से संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस साइबर ठगी के इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें