फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रायपुर शहर के 11 बड़े इलाकों में आज नहीं होगी पानी की सप्लाई, नगर निगम ने बताई ये बड़ी वजह

Sun, 26 Mar 2023 09:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में 27 मार्च को कई इलाकों में पेयजल की सप्लाई नहीं होगी। इस वजह से लोगों को पेयजल की परेशानी हो सकती है। रायपुर नगर निगम राजधानी के कई क्षेत्रों में कल पानी की सप्लाई नहीं करेगा। इस वजह से लोगों को फिर दिक्कतों का सामाना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में 27 मार्च को कई इलाकों में पेयजल की सप्लाई नहीं होगी। इस वजह से लोगों को पेयजल की परेशानी हो सकती है। रायपुर नगर निगम राजधानी के कई क्षेत्रों में आज पानी की सप्लाई नहीं करेगा। इस वजह से लोगों को फिर दिक्कतों का सामाना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट के पास 1200 एमएम व्यास की मेन राईजिंग पाइप लाइन खराब हो गई है। जिसका मरम्मत किया जाएगा। निगम के कर्मचारी पाइप लाइन की रिपेयरिंग करेंगे। इस वजह से 27 मार्च को 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली ओव्हरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर से सुबह में पानी की सप्लाई होगी। इसके बाद शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं 28 मार्च को भी सुबह में आंशिक रूप से वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगा। दूसरी ओर शहर के अन्य इलाकों के पानी की सप्लाई जारी रहेगी। 

इन वार्डों में होगी परेशानी
80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली ओव्हरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर से पानी की सप्लाई नहीं होगी। हालांकि नगर निगम के कर्मचारी पानी टैंक समेत अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें