छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर 27 जनवरी को बस्तर की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। नाट संस्था की ओर यह सम्मान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान देने वाले क्षेत्रीय विभूतियों को मिलेगा। संस्था की ओर से पिछले दो सालों से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
नाट संस्था बस्तर की लोक कला, साहित्य, गायन सहित सहित अन्य विधाओं को उचित मंच प्रदान करने प्रयास कर रही है। इसी के तहत सोमवार को बस्तर में हल्बी गोली में कविता, गीत, गायन, लोक साहित्य, रंगकर्म के अलावा विविध विधाओं में अपनी उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र शैलेंद्र पांडे ने संस्था के संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि नाट संस्था भविष्य में बस्तर की विभिन्न विधओं को आगे बढ़ाने और लोक कलाओं उचित मंच देने के लिए प्रयत्नशील रहेगी। इसी कड़ी बस्तर के विभिन्न विभूतियों को सम्मानित करना नाट संस्था के लिए गौरव का विषय है।