सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में रहकर नक्सलियों के साथ हिंसा के मार्ग पर चल रहे नौ नक्सलियों ने शांति का दामन थाम लिया। इन नौ नक्सलियों के ऊपर 52 लाख रुपये का इनाम भी था। नक्सलियों ने पुलिस के सामने हिंसा से तौबा करते हुए शांति के मार्ग में पर चलते हुए हिंसा न करने की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमपर्ण करने वाले नक्सलियों में से छह पर आठ-आठ लाख रुपये, दो महिला नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये और एक पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में आला अधिकारियों का कहना था कि छत्तीसगढ़ में पुलिस की अलग अलग टीम के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
वहीं, दूसरी ओर इन जवानों के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत हो रही मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे हैं, ऐसे में अन्य टीमों में काम करने वाले नक्सलियों के बीच पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बीच बड़े नक्सली भी अब नक्सलवाद का साथ छोड़कर पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुख्य धारा में लौट रहे हैं।