कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका में चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है। यहां कांग्रेस और भाजपा के धन बल-बाहु बल वाले प्रत्याशियों के समक्ष आम आदमी पार्टी ने मूंगफली बेचने वाले को टिकट देकर मुकाबला रोचक कर दिया है।
कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनाव का शोर अब जोर पकड़ने लगा है। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। हालांकि 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी कि कौन मैदान में रह गया है और किस-किस ने मैदान छोड़ा है। नगरीय निकाय की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा द्वारा टिकट वितरण को लेकर जहां कई तरह के सवाल और जवाब हो रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अपने मंतव्य को चरितार्थ करते हुए आम जनता के बीच से गरीब और आम आदमी को भी राजनीति में लाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका में चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है। यहां कांग्रेस और भाजपा के धन बल-बाहु बल वाले प्रत्याशियों के समक्ष आम आदमी पार्टी ने मूंगफली बेचने वाले को टिकट देकर मुकाबला रोचक कर दिया है। मूंगफली बेचने वाले ने करीब 24 साल से दीपका को अपना कार्य क्षेत्र बना रखा है। मूंगफली वाले धर्मदास गुप्ता (गांधी भाई) पर आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया है।
दीपका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार गरीब व्यक्ति को किसी राष्ट्रीय दल ने टिकट देकर आम जनता का उत्साह बढ़ाया है धर्मदास गुप्ता (गांधी भाई) जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहते हैं। क्षेत्र में चर्चा गर्म है कि इस बार आम आदमी पार्टी ने आम जनता के सामने एक संघर्षशील विकल्प के रूप में धर्मदास गुप्ता को उतारा है और इससे कांग्रेस-भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है ।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश प्रांत के जिला सीधी से दीपका में आकर बसे धर्मदास गुप्ता ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा करने के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी स्वाती गुप्ता पर भी भरोसा जताया है। स्वाती गुप्ता वार्ड- 07 कृष्णा नगर से पार्षद के लिए प्रत्याशी बनाई गई हैं। वे भी 12वीं तक पढ़ीं हैं।