फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: एक बार फिर देखने को मिला कांग्रेस का दबदबा, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पर पदों पर मिली जीत

Thu, 06 Mar 2025 05:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

नगर पंचायत चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत के चुनाव संपन्न हो गए हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही एवं पेंड्रा में जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी। 
विज्ञापन
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हो गए। जिले में एक बार फिर कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला है। मरवाही में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जीत मिली है। वहीं, पेंड्रा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने परचम लहराया। गौरेला में कांग्रेस-भाजपा को समान मत मिलने पर टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा का उम्मीदवार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही एवं पेंड्रा जनपद में जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी। इसमें मरवाही जनपद अध्यक्ष जानकी खुसरो निर्वाचित हुईं, जबकि कांग्रेस के ही अरविंद जायसवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जानकी खुसरो ने भाजपा के किसमिश भानू को हराया। वहीं, पेंड्रा जनपद में चुनाव निर्विरोध हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर हेम कुंवर अजीत श्याम अध्यक्ष बने।

उपाध्यक्ष में भाजपा समर्थित निशांत तिवारी को चुना गया। वहीं, गौरेला जनपद का चुनाव रोमांचक रहा। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को बराबर मत मिले। इसके बाद टॉस से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित शिवनाथ बघेल निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की गायत्री राठौर निर्वाचित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें