फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी, दोनों पदों पर भाजपा ने जमाया कब्जा

Thu, 06 Mar 2025 05:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

महासमुंद में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पर ही भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पर ही भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। भाजपा की मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष और भीखम ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गए है। भाजपा ने दोनों ही पदों में जीत के बाद जिला पंचायत से लेकर भाजपा पार्टी कार्यालय तक जश्न मनाया। आतिशबाजी करते हुए बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 जिला पंचायत सदस्यों के बीच आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष के लिए भाजपा ने मोंगरा किशन पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया तो वहीं कांग्रेस से सृष्टि अमर चंद्राकर ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी को 10 तो कांग्रेस को पांच मत मिले। इस तरह से 10-05 के अंतर से मोंगरा किशन पटेल भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। 

इसी तरह उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए बीजेपी ने भीखम ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया, तो वहीं निर्दलीय रूप से जीतकर आए सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने उपाध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी की। निर्वाचन के दौरान भीखम ठाकुर को 12 मत मिले, तो वही जागेश्वर जुगनू चंद्राकर को केवल 03 मत मिले। इस तरह से भीखम ठाकुर 12-03 के अंतर से बीजेपी के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जीत के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को ही रिटर्निंग ऑफिसर रवि ठाकुर ने प्रमाण पत्र देकर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई। 
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा ने जमकर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय सहित पार्टी के नेताओं और क्षेत्र की कार्यकर्ताओं के साथ जनता का आभार जताया। साथ ही मिलजुल कर कार्य करते हुए केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव में जनता के बीच में जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें