फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पहुंचे नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन: कल लेंगे शपथ, CM भूपेश समेत कई नेताओं ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

Wed, 22 Feb 2023 03:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज बुधवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ से विश्वभूषण हरिचंदन का स्वागत किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज बुधवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी राजभवन में 23 फरवरी को सुबह साढ़े ग्यारह बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। एक मार्च को विधानसभा में राज्यपाल का भाषण होगा। 
विज्ञापन




         
छत्तीसगढ़ को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ: सीएम भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में नए राज्यपाल का स्वागत करने के बाद चर्चा में कहा कि हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नए राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को नई राह दिखाएगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि उनके प्रशासनिक मंत्री होने के नाते छत्तीसगढ़ में काफी विकास देखने को मिलेगा। स्टेट हेंगर से विश्व भूषण हरिचंदन राजभवन के लिए निकल गए। 

विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत,  शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर,  मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी,  आईजी अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। 

मेयर ने की किया आत्मीय स्वागत
वहीं रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर ने भी राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन  का विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर बुके देकर समस्त राजधानीवासियों की ओर से आत्मीय स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें