छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं और भाजपा के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के तीन और दो सदस्य हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए रायपुर पहुंची। द्रौपदी मुर्मू यहां सुबह करीब नौ बजे स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पहुंचीं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं और भाजपा के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के क्रमशः तीन और दो सदस्य हैं।
राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ भाजपा के और दो कांग्रेस के हैं। राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साई ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, जबकि द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की पहली महिला होंगी जो सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी।