फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election: द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर, राज्य के विधायकों और सांसदों से मांगा समर्थन

Fri, 15 Jul 2022 03:26 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं और भाजपा के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के  तीन और दो सदस्य हैं।
 
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए रायपुर पहुंची। द्रौपदी मुर्मू यहां सुबह करीब नौ बजे स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पहुंचीं।

विज्ञापन




छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं और भाजपा के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के क्रमशः तीन और दो सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ भाजपा के और दो कांग्रेस के हैं। राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साई ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, जबकि द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की पहली महिला होंगी जो सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी।




उन्होंने आदिवासी बहुल राज्य के सांसदों से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। आदिवासियों की छत्तीसगढ़ की आबादी का 32 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें