फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या की, जेसीबी को किया आग के हवाले

Sat, 27 Nov 2021 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

स्थानीय पुलिस के अनुसार, सरपंच पति इलाके में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय रहते थे। नक्सलियों ने कई बार विकास कार्यों में शामिल नहीं होने को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन सरपंच पति लगातार काम करा रहे थे। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
जेसीबी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तांडव जारी है। ताजा मामला नारायणपुर जिले का है। नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरपंच पति स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में जुटे हुए थे। नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात सरपंच पति को घर से खींचकर घटनास्थल पर ले गया और सरपंच पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं नक्सलियों ने जीसीबी मशीन को आग के हवाले भी कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करमारी गांव में नक्सलियों ने वहां सड़क निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन को भी आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। गांव के बाहर एक बैनर पर नक्सलियों ने लिखा था कि मृतक को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण कार्य में जुटे रहने के लिए दंडित किया गया है।

नक्सलियों की बात नहीं मानने पर शख्स की हत्या
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि "मृतक, फरासगांव थाना क्षेत्र के करमारी गांव के मूल निवासी हैं और बिरजू सलाम, क्षेत्र में सड़क और पुलिया निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों में अधिकारियों का समर्थन कर रहे थे और अन्य ग्रामीणों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। नक्सली कई बार इसको लेकर उन्हें चेतावनी भी दी थी, लेकिन वह नक्सलियों की बात की अनदेखी करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें