फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या, गांव के बाजार में वारदात को दिया अंजाम

Sun, 10 Apr 2022 07:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

मृतक मिरतुर गांव के ही निवासी थे और पुलिस थाना परिसर में संतरी की ड्यूटी करने के बाद बाजार गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर गांव के बाजार में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने रविवार को पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बीजापुर से 73 किलोमीटर दूर मिरतुर गांव में उस समय घटी जब सहायक आरक्षी गोपाल काडती साप्ताहिक बाजार में गए थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावार सादे कपड़े में थे और उन्होंने धारदार हथियार से काडती पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि काडती मिरतुर पुलिस थाने में तैनात थे।

अधिकारी ने बताया कि हमले के तरीके से पता चलता है कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया होगा। इसमें नक्सलियों के एक छोटे दल का हाथ हो सकता है। पुलिस टीम को हमलावरों की तलाश करने के लिए इलाके की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक मिरतुर गांव के ही निवासी थे और पुलिस थाना परिसर में संतरी की ड्यूटी करने के बाद बाजार गए थे। अधिकारी ने बताया कि कडती वर्दी में थे और जब हमला हुआ तो उनके पास हथियार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें