फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: डेढ़ माह से लापता पुलिसकर्मी की हत्या, नक्सलियों ने किया दावा, पुलिस कर रही पड़ताल

Sat, 05 Jun 2021 06:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, रायपुर

सार

नक्सवाद प्रभावित कांकेर जिले के जंगल में नक्सलियों ने लापता पुलिसकर्मी की हत्या का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में 28 अप्रैल को लापता हुए एक पुलिस कांस्टेबल की नक्सलियों ने हत्या करने का दावा किया है।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी मौत की पुष्टि नहीं कर रही है और आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के नाम से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि सहायक कांस्टेबल मनोज नेताम की हत्या कर दी गई है। 

पहली बार शव देने से इनकार किया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बयान में यह भी कहा गया है कि नक्सली शव को परिवार को नहीं लौटा सकते। यह संभवत: पहली बार है जब नक्सलियों ने कहा है कि वे शव नहीं लौटा सकते। आईजी ने कहा कि आमतौर पर विद्रोही शवों को सड़क किनारे या आसपास के जंगलों में छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि नेताम को खोजने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन


कोडेकुरसे थाने में तैनात था सिपाही
कांकेर जिले के कोडेकुरसे थाने में तैनात सिपाही नेताम 28 अप्रैल को ड्यूटी के बाद बिना किसी को बताए कि वह कहां जा रहा है, निकल गया था। पुलिस ने कहा कि दो दिन बाद नेताम की मोटरसाइकिल कोडेकुरसे इलाके के भुरके गांव के पास एक सड़क पर लावारिस पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें