फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: नक्सलियों ने जवान के पिता को मारी गोली, फिर धारदार हथियार से ली जान; अभी तक नहीं पहुंची पुलिस

Sat, 15 Oct 2022 10:20 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सली एक बार फिर सक्रिय होने लगे हैं। राजनांदगांव क्षेत्र में बहुत समय बाद नक्सलियों ने फिर से वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान एक बुजुर्ग को मार दिया। अभी तक जवान के पिता की हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से अलग बने नए जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नक्सलियों ने शुक्रवार देर शाम एक बुजुर्ग ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए बुजुर्ग एक जवान के पिता बताए जा रहे हैं। वारदात कोहका थाना क्षेत्र में हुई है। इसके बाद अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं नक्सिलयों ने मानपुर थाने से करीब तीन किमी दूर पर्चे भी फेंके हैं। इसमें गुजरात सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की निंदा की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोहका क्षेत्र के संबलपुर गांव में शुक्रवार शाम को नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक जवान के घर में धावा बोल दिया। जवान नहीं मिला तो नक्सलियों ने उसके पिता को बाहर खींच लिया और फिर गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रवींद्र साय बताया जा रहा है। उनका बेटा मानपुर ब्लॉक के पानाबरस थाने में बतौर पुलिस कांस्टेबल पदस्थ है। एसपी वाई अक्षय कुमार ने वारदात की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोराचा मुख्य मार्ग पर फेंके पर्चे
वहीं नक्सलियों ने हत्या के बाद घटना स्थल जाने वाले मार्ग मानपुर-कोराचा पर थाने से करीब तीन किमी दूर पर्चे फेंके हैं। कुछ पर्चों को पेड़ पर भी चस्पा किया है। इसमें नक्सलियों ने गुजरात सरकार के बिलकिस बानो केस में निंदा की है। पर्चे में और भी कई बातें लिखी गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी लिखा गया है। साथ ही उनके खिलाफ कई भड़काने वाली बातें लिखी हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें